झारखंडब्रेकिंग

विभिन्न दलों की सैकड़ों युवक ने भाजपा का दामन थामा।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वाधान में ला मैरिटल होटल के सभागार में आज दिन के 12 बजे कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया।कार्यकर्ता मिलन समारोह में युवा नेता सुबिन तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा परिवार में शामिल हुए।युवा नेता सुबिन तिवारी ने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार से जुड़े है । मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने सभी युवाओं को अंग वस्त्र और माला पहना कर भाजपा परिवार में शामिल किया। उन्होंने कहा संगठन के विस्तार एवं जनसेवा में हम सभी मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव से कार्य करता है। सेवा के भाव के साथ भाजपा कार्यकर्ता सेवा करने में लगे हैं । भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की या वंशवादियों की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के पूर्ण होने को लेकर चर्चा की । उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना ने आज करोड़ों भारतीयों को नई मुस्कान दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को दुःख बांटने का काम किया। 2014 से पूर्व 18 हजार गांवों में बिजली नहीं था।मोदी जी के सौभाग्य योजना ने उन सभी घरों में रोशन करने का काम किया। उन्होंने मण्डल अध्यक्ष को बताया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है । आम जनता में इसको लेकर आक्रोश है। सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होना है।सभी के सम्मिलित योगदान से मोहल्ला/पंचायत चौपाल आयोजित हो रहा है। भाजपा का बुथ का कार्यकर्ता ईमानदारी, निष्ठा , समर्पण और सेवा भाव के साथ उच्च पद पर पहुंच जाते हैं।

भाजपा के निचले इकाई का कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर जनकल्याणकारी योजनाओं को फलीभूत करते हुए नेतृत्वकर्ता बन जाते हैं। वही युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा परिवार में शामिल हुए युवाओं को 8800002024 पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाया।भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवं युवा नेता सूबेन तिवारी ने भी मिलन समारोह को संबोधित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार, डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजन फ़ौजी राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो ,स्नेहलता चौधरी ,दिनेश प्रसाद ,महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ,जिला मंत्री दिलीप सिंह ,किरण देवी, सरदार अनमोल सिंह,संजय प्रभाकर जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ,जिला एवं प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, सुरजीत सिंह छाबड़ा,योगेश कुमार दांगी, पंकज कुमार गुप्ता,धनंजय कुमार पुटूस, गौतम महतो, जिला मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, शीतल सिंह, वारिश खान, मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव,अरविन्द सिंह, अर्जुन कुमार वर्मा, निरंजन कुमार,संतोष कुमार साह, ब्रजेश पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, त्रिभूवन यादव,कुणाल दास, देवानंद कुमार, शशि शेखर सिंह, तरुण कुमार साहू, अमित ठाकुर, राहुल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...