झारखंडब्रेकिंग

बरकट्ठा में हुल दिवस आयोजन को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री को आमंत्रण, सड़क निर्माण में तेजी की मांग

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत भारत जकात मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा और सचिव मनोज मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची पहुंचकर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 30 जून को आयोजित हुल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर बरकट्ठा प्रखंड के कोसों से डूमरडीहा होते हुए धोबारी तक बनने वाली आरईओ सड़क योजना का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस पथ निर्माण योजना का टेंडर (पत्रांक संख्या: 2289, दिनांक: 22.07.2024) जारी हो चुका है, लेकिन आज तक न तो शिलान्यास हुआ है और न ही कार्य प्रारंभ हुआ है।

ग्रामीणों की व्यथा सुनाई रामजी बेसरा और मनोज मुर्मू ने मंत्री को बताया कि यह इलाका आदिवासी बहुल है, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सड़क की स्थिति इतनी बदहाल है कि आज भी बीमार लोगों को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाया जाता है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस दिशा में तुरंत पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराया जाए।

हुल दिवस पर विशेष आयोजन 30 जून को मनाया जाने वाला हुल दिवस, आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। इस अवसर को भव्य रूप देने के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भारत जकात मांझी परगना महल के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने मंत्री से क्षेत्रीय विकास में सहयोग की उम्मीद जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...