GIRIDIHझारखंडबिहार

गिरिडीह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कल से ही घर से था गायब 

Share
Share
Spread the love

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छंछदों मैदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार पंडित (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नावासार गांव के रहने वाले थे। चंदन के पिता मुरारी पंडित गांव में ही एक लाइन होटल चलाते हैं, जिसमें चंदन भी उनका साथ देता था।

परिजनों ने बताया कि चंदन गुरुवार को शाम 7 बजे तक घर पर था, लेकिन इसके बाद वह कहीं चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले, तो उन्होंने बरगद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर की जाएगी। 

`

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
बिहारब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से सीवान के जसौली गांव पहुंचे।

Spread the loveकार्यक्रम स्थल तक वह खुली जीप में सवार हुए। उनके...

झारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर बनेगी फिल्म, तेलुगू और हिंदी में होगी रिलीज

Spread the loveझारखंड : झारखंड की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से...