झारखंडब्रेकिंग

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 4 मौत, आंकड़ा पहुंचा 5608, केरल में सबसे अधिक मामले

Share
Share
Khabar365news

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 4 मौतें हुई है। देश में अब कुल 5608 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से हुए 4 मौतें केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5608 हो गए हैं। इस समय गुजरात में 912, महाराष्ट्र में 389, दिल्ली में 630, तमिलनाडु में 176, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 398, उत्तर प्रदेश में 259 और केरल में 1184 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 368 मामले घटे हैं।

बीते 24 घंटों में देशभर में 4 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से *दिल्ली में एक 75 वर्षीय पुरुष, फेफड़ों के कैंसर (एडेनोकार्सिनोमा) से पीड़ित थे उनकी मृत्यु हो गई। केरल 76 वर्षीय महिला, पोस्ट-कोविड हाइपॉक्सिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ (CAD) से पीड़ित थी, महाराष्ट्र में  66 वर्षीय महिला, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस  पर थी और पंजाब में एक 82 वर्षीय पुरुष, मल्टी ऑर्गन फेल्योर (MODS), एक्यूट हार्ट अटैक (MI), कमजोर हृदय कार्यक्षमता (HFrEF – 26%), कोविड-19, टाइप II रेस्पिरेटरी फेल्योर, फेफड़ों की बीमारी (ILD), किडनी फेल्योर (AKI), उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था उसकी मृत्यु हुई। 

क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण?
कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने की है। इसके सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख न लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...