patratupatratuब्रेकिंग

योग दिवस पर पीवीयूएनएल में स्वास्थ्य, संतुलन और सौहार्द का संदेश

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक
पतरातू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीवीयूएनएल टाउनशिप, पतरातू में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ श्री आर.के. सिंह, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह, महाप्रबंधक (O&M) श्री मनीष खेतरपाल, प्रमुख (एचओएचआर) श्री जियाउर रहमान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सुबह की शांत और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस योग सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, मानसिक शांति प्राप्त करना और योग के सार्वभौमिक महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सीईओ श्री आर.के. सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “योग न केवल हमारे शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि हमारे विचारों और जीवनशैली को भी रूपांतरित करता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...