patratupatratuब्रेकिंग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बिष्टुपुर गोपाल मैदान, जमशेदपुर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Share
Share
Khabar365news

कार्यक्रम का विषय सकल स्वास्थ्य, सकल विश्व परिवार का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज जी, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एजीएम संजीत कुमार जी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर नीरज कुमार, केशव सरकार समाजसेवी,कार्मल जूनियर कॉलेज की शिक्षक श्रीमती प्रभा प्रकाश सीनियर सैफटी मेनेजर प्रिय दत्ता सरकार , सेवानिवृत्त एक्स आर्मी मुख्य अतिथिगण के रूप में उपस्थित थे।सभी अतिथि गणों का स्वागत तिलक और अंगवस्त्र से किया गया।
योग गुरु अरविंद कुमार द्वारा योगासन कराया गया lअरविंद कुमार ने शरीर के विभिन्न अंगों के लिए हर प्रकार के आसन बताएंl
योगासन शरीर का व्यायाम पद्धति ही नहीं बल्कि यह शरीर को जागरूक और लचीलापन से जोड़ने की एक कला हैl योगा हमारी हड्डियां,मांसपेशियां और जोड़ों को मजबूत करता है शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ,रक्त संचार और पाचन को सुचारू करता है और सबसे अहम बात यह हमें अनुशासन और संतुलन सिखलाता हैl योग और मेडिटेशन से हम जीवन में संतुलन कैसे रखें यह कला हमें ब्रह्मा कुमारीज के राजयोग मेडिटेशन से मिलता है।
आगे उन्होंने कहा कि हठयोग हमें शारीरिक बल देता है और राजयोग हमें मानसिक बल देता है। राजयोग के द्वारा हम अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं जिससे हमारा मनोबल बढ़ता है।

कोल्हान प्रमुख ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कहा योग से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं l भारत और विश्व को रोग मुक्त बनाए और इस प्रतिज्ञा के साथ-साथ योग दिवस मनाए lमानसिक समस्या हो,शारीरिक समस्या हो चाहे पारिवारिक हो ,चाहे सामाजिक हो, चाहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याएं हो, सभी समस्याओं का समाधान राजयोग मे है जो पिछले 80 वर्षों से पूरे विश्व भर में इस राजयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।और कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के अलावा रांची, पतरातू, भुरकुंडा, हजारीबाग,बरही आदि सेवाकेंद्र के बीके भाई बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बीके पूनम,बीके संजू , बीके रागिनी,बीके सुधा,बीके रेणु, बीके प्रीति, बीके रामदेव ,बीके महेश, बीके अरूण,बीके दिपेश बीके जितेन आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...