Ranchiझारखंडब्रेकिंग

ब्राउन शुगर की किंगपिन ‘भाभी जी’ का पूरा परिवार 10 साल से नशे के धंधे में शामिल 

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी अब पुलिस की गिरफ्त में है। 29 अप्रैल 2025 को उसने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर मंगवाकर उसमें दूसरा नशीला पाउडर मिलाती थी और रांची में बेचती थी।

रांची पुलिस के अनुसार, भाभी जी का असली नाम रूबी देवी है और वह बिहार के सासाराम जिले के कारगर गांव की रहने वाली है। पिछले करीब 10 सालों से वह और उसका पूरा परिवार ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल था। उसका पति इंद्रदेव साह, भाई पिंटू साह, छोटी बहन का पति प्रिंस, देवर सूरज कुमार साह, सभी इसी काम में लगे थे। रांची पुलिस ने इनमें से कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस की मानें तो रांची के हर थाने में ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले लोग ‘भाभी जी’ से ही माल खरीदते थे। यहां तक कि शहर का कुख्यात तस्कर कन्हैया भी उसी से ब्राउन शुगर लेता था और अपने पैडलरों को बेचवाता था। कन्हैया को पकड़ने में पुलिस को लंबा समय लगा था, लेकिन उसके ही एक गुर्गे को अपने पक्ष में कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल वह जेल में है। 

भाभी जी पर सुखदेवनगर, कोतवाली, लोअर बाजार, गोंदा, खेलगांव, पुंदाग (जगन्नाथपुर), और अरगोड़ा थानों में केस दर्ज हैं। ब्राउन शुगर के कारोबारियों की भीड़ उसके घर पर लगी रहती थी। पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती का वारंट लिया था और लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन जमानत नहीं मिली। अंततः 29 अप्रैल को उसने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिलहाल रांची पुलिस भाभी जी से तीन दिन की रिमांड पर पूछताछ कर रही है और नशे के इस बड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...