Jharkhand

उपायुक्त नैंसी सहाय से मिले नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की किशोरी राणा

Share
Share
Khabar365news


नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने हजारीबाग जिला उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर उन्हें जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जिले के अंदर वसूले जा रहे चुंगी कर को हटाने, गैरमजरूआ जमीन का रसीद काटने और प्रतिबंधित सूची से नाम हटाने , हजारीबाग में कमर्शियल जोन निर्माण , हजारीबाग जिला अंतर्गत आने वाले सभी कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर फंड का समुचित उपयोग हजारीबाग प्रक्षेत्र में सुनिश्चित कराने व मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को सहायता राशि समय पर उपलब्ध कराने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।
किशोरी राणा ने कहा कि हजारीबाग जिले के लिए वे समर्पित भाव से अपनी सेवा देते रहेंगे और समय-समय पर शासन प्रशासन को उनकी जिम्मेदारी व जवाबदेही से अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सज्जनों की अकर्मण्यता विकास के लिए अवरोधक का काम करती है, हजारीबाग के सभी सज्जन अपने क्षेत्र के विकास में हाथ बढ़ाने के लिए आगे आए और नव झारखंड फाउंडेशन से जुड़े ताकि हजारीबाग जिला विकास के पथ पर प्रगतिशील और गतिशील रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...