GUMLAझारखंडबिहार

गुमला : रुई के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे 1020 पेटी बीयर, पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला बाईपास के पास से गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की। ट्रक से टर्बो और किंगफिशर कंपनी के कुल 1020 पेटी बीयर बरामद किए गए, जिन्हें रुई के नीचे छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। सभी बीयर की बोतलों पर “On Sale in Punjab Only” लिखा हुआ पाया गया। जब्त शराब में टर्बो केन का 730 पेटी (एक पेटी में 24 पीस केन बीयर) और किंगफिशर कंपनी का 500 एमएल का कुल 290 पेटी (एक पेटी में 24 बीयर) शामिल था। ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिला अंतर्गत धीरासर नेत्रद गांव के निवासी हैं। उनकी पहचान 21 वर्षीय अकबर खान और 22 वर्षीय ट्रक चालक सुभान खान के रूप में हुई है।

इससे पूर्व गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला बाईपास के पास से भारी मात्रा में बीयर लदा ट्रक रांची जाने वाला है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार महतो, सुनील कुमार और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

छापामारी दल द्वारा बाईपास पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था, तभी एक ट्रक बाईपास रोड से रांची की ओर आते दिखाई दिया। उसे रोकने का इशारा करने पर चालक ट्रक को तेजी से भगाने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर ट्रक को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक में रुई लोड है, लेकिन जांच करने पर रुई के नीचे छुपाकर रखी गई बीयर की पेटियां बरामद हुईं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...