CrimeJharkhandRanchi

अज्ञात युवकों ने युवती के चेहरे पर फेंका केमिकल

Share
Share
Khabar365news

रांची : कांके थाना क्षेत्र टेंडर बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
तीन से चार अज्ञात युवकों ने एक युवती के घर में घुसकर उसके चेहरे पर केमिकल से हमला कर दिया। इस हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई है।
घटना के तुरंत बाद युवती के पड़ोसियों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे भारती आई कच्छप हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. भारती कच्छप ने बताया कि युवती के चेहरे पर तेजाब नहीं, बल्कि किसी अन्य केमिकल से हमला किया गया है। फिलहाल युवती की स्थिति स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

रांची पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती के परिजनों से बातचीत की और मामला दर्ज कर लिया है।

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती की सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...