Home Hazaribagh पत्रकारों की आवाज़ बुलंद: किशोरी राणा, बोलेझारखंड में भी लागू हो ‘बिहार मॉडल’बिहार ने पत्रकारों की सुन ली, झारखंड कब जागेगा!
Hazaribagh

पत्रकारों की आवाज़ बुलंद: किशोरी राणा, बोलेझारखंड में भी लागू हो ‘बिहार मॉडल’बिहार ने पत्रकारों की सुन ली, झारखंड कब जागेगा!

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी किशोरी राणा ने झारखंड सरकार को आईना दिखाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्रकार पेंशन योजना की खुलकर प्रशंसा की है। राणा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी झारखंड के पत्रकारों के लिए ऐसी ही ठोस और गरिमापूर्ण योजना लाएं, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को उनका वाजिब सम्मान मिल सके। श्री राणा ने कहा कि बिहार में अब पत्रकारों को 6 हजार की बजाय 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी और पत्रकार की मृत्यु के बाद उसके आश्रित जीवनपर्यंत 10 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन पाएंगे। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने हेमंत सोरेन से अपील की कि वे भी इस दिशा में गंभीर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के पत्रकार भी जान जोखिम में डालकर खबरें जुटाते हैं, लेकिन उनके हित में अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनी है। पत्रकारों के भी परिवार हैं, बच्चे हैं। यदि वे सेवानिवृत्त होने के बाद सम्मानपूर्वक जीवन न जी सकें तो यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है, राणा ने तीखे शब्दों में कहा।
श्री राणा ने दो टूक में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाले पत्रकारों को भी चाहिए सम्मान, पेंशन और सुरक्षा। नीतीश ने मिसाल पेश की, अब बारी हेमंत की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

Khabar365news हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...