झारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में माओवादियों के ठिकाने से 34.99 लाख रुपये की कैश बरामद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक अहम अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें जमीन में छिपाकर रखे गए 34 लाख 99 हजार रुपये बरामद किए गए। चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने जानकारी दी कि यह राशि भाकपा (माओवादी) संगठन द्वारा अवैध लेवी के रूप में इकट्ठा की गई थी और इसे हथियार तथा विस्फोटक सामग्री की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सुरक्षाबलों की समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है।

एसपी के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नक्सल संगठनों के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को कमजोर करना है। उन्होंने इसे माओवादी संगठन के वित्तीय तंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बताया। पुलिस को आशंका है कि इस गतिविधि में कुछ स्थानीय लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। इस दिशा में जांच जारी है और कराईकेला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद राशि को सील कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी नक्सल गतिविधि की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें, ताकि ऐसी देशविरोधी गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...