BreakingJharkhandRanchi

रांची CID की बड़ी कार्रवाई, सहारा के करोड़ों के फर्जीवाड़ा मामले में जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची सीआईडी ने करोड़ों रुपये के सहारा समूह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारा के पूर्व जोनल मैनेजर संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पटना जिले के बाढ़ स्थित चोंदी मुहल्ले से संजीव को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। सोमवार को अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले में 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (अब दिवंगत), उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सुशांतो रॉय और सीमान्तो रॉय, साथ ही ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पाल और सुंदर झा को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा, सहारा समूह की कई कंपनियां भी इस घोटाले में आरोपी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सहारा प्रमुख की पत्नी स्वप्ना रॉय और दोनों बेटे सुशांतो व सीमांतो रॉय ने अब मैसेडोनिया की नागरिकता प्राप्त कर ली है, जो उन्होंने निवेश के आधार पर ली है। चूंकि भारत और मैसेडोनिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है, इस कारण ये आरोपी फिलहाल भारतीय कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। सीआईडी इस मामले में आगे की जांच तेज़ी से कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग,

Khabar365newsरांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर गढ़वा डीसी सख्त,

Khabar365newsमिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच देश में पेट्रोल, डीजल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : लोहे के गेट में उतरा करंट, युवक की दर्दनाक मौत

Khabar365newsजामताड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां करमाटांड़ प्रखंड...