BiharBreaking

दरोगा को कॉलर पकड़कर घसीटा, लाठी-डंडों से पीटा; सिर में लगे आठ टांके

Share
Share
Khabar365news

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बेलवैयां गांव में गुरुवार सुबह एक पुराने जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर करीब 300 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सबसे गंभीर चोट सूर्यपुरा थाना प्रभारी मनीष कुमार को लगी, जिनके सिर पर लाठी से वार किया गया और उन्हें आठ टांके लगे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम 14 साल से चल रहे जमीन विवाद में कोर्ट के निर्देशानुसार एक पक्ष को भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची थी। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते भीड़ ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। समझाने-बुझाने की कोशिश असफल रही और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया।

भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि दिनारा थाना परिसर पर भी हमला कर दिया गया। वहां मौजूद सरकारी संपत्ति जैसे कुर्सियां, मेज और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।
हिंसा के दौरान एक युवक अनीश पासवान के गोली लगने की खबर भी सामने आई है, हालांकि रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। घायल युवक को पहले सासाराम सदर अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के थानों की अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात की गई है और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अब तक लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उधर, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई एकतरफा थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस पर एसपी रौशन कुमार ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...