BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद युवती ने डोबो पुल से नदी में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी के डोबो पुल से शुक्रवार सुबह एक युवती ने नदी में अचानक से छलांग लगा दी। इसके बाद डोबो पुल पर से आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गयी। युवती के पुल से छलांग लगाने की सूचना पर देखते ही देखते काफी संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी गयी।

जानकारी के अनुसार, डोबो पुल से छलांग लगाने वाली युवती की पहचान बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है। वर्तमान में युवती बिष्टुपुर के एक पीजी में रहकर एक मॉल में काम करती थी।

घटना के संबंध में छलांग लगाने वाली युवती की सहेली अलीशा ने बताया कि दोनों स्कूटी से घूमने निकली थी और इसी दौरान वो और उसकी दोस्त डोबो पुल पहुंची। यहां युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रहीं थी। इसी क्रम में फोन पर ही ब्वॉयफ्रेंड और युवती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और अचानक से उसकी दोस्त ने बिना कोई संकेत दिये पुल से नीचे छलांग लगा दी।

दूसरी ओर घटना की सूचना के बाद सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद से पुलिस युवती की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश की जा रही है। इधर, खबर लिखे जाने तक युवती का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोरों को भी युवती को तलाश करने में काफी परेशानी हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BokaroEntertainmentindiaJharkhand

नवरात्र पर डांडिया-गरबा की धूम, कोल वाशरी स्टेडियम में देर रात तक झूमे लोग

Khabar365newsबोकारो: नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति, दुग्दा की...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में आतिशबाजी पर विवाद, थाने के सामने सड़क जाम

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर विवाद...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू के बैरिया गोदाम में 13 हजार क्विंटल अनाज कम, ₹5.23 करोड़ वसूली का आदेश

Khabar365newsपलामू, झारखंड: पलामू जिले के बैरिया गोदाम में करीब 13 हजार क्विंटल...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पटना में भर्ती के नाम पर लाखों की डील? अभ्यर्थियों को रटवाए गए जवाब

Khabar365newsपटना, बिहार: पटना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक मामला सामने आया...