BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा 3 अगस्त को

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले में नव निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलासाई (पोटका), धोड़ाधुआ (धालभूमगढ़) एवं कांटाशोल (डुमरिया) में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विगत दिनों आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 3 अगस्त को होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उक्त परीक्षा कुल तीन केंद्रों में आयोजित किया जायेगा। इनमें जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित आदिवासी +2 उच्च विद्यालय, साकची स्थित सेंट्रल करीमिया उच्च विद्यालय एवं राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय का चयन किया गया है।

प्रवेश पत्र वितरण संबंधित सूचना

सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 31 जुलाई 2025 (पूर्वाह्न 10:00 बजे) से 02 अगस्त 2025 (अपराह्न 5:00 बजे) तक आई.टी.डी.ए. कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। प्रवेश पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थी निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें। इसके लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र, आवेदन पत्र में प्रयुक्त पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो की एक प्रति। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र एवं रोल नंबर से संबंधित जानकारी जिला के आधिकारिक वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in में भी देख सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...