CrimeJharkhandRanchi

रांची के बेड़ो में पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार एवं 5 बाइक बरामद

Share
Share
Khabar365news

रांची : बेड़ो पुलिस ने रांची एसएसपी के निर्देश पर पुरनापानी जंगल में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूटी गई स्कूटी एवं चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की है।

मामले में थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने बताया कि ग्रामीण एसपी, डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में बेड़ो, लापुंग, इटकी व नरकोपी थाना के प्रभारी एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पकड़े गये अपराधियों की पहचान धीरज उरांव उर्फ रदाम और दिलीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों से लापुंग,बेड़ो, सुखदेवनगर व पिठोरिया थाना क्षेत्र में लूट व चोरी के 5 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी अलग अलग जगहों से बरामद किया गया है।

घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा व दो जिंदा गोली बरामद हुई है। वहीं एक अपराधी फरार है जबकि एक अरुण उरांव उर्फ लैला लोहदगा पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...