Hazaribagh

नगर निगम की पहल: 15 अगस्त से पहले हजारीबाग में होगी विशेष सफाई अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं भी होंगी स्वच्छ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: नगर निगम हजारीबाग द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर सफाई शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त योगेन्द्र साउ एवं सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार की मौजूदगी में कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के उन तमाम स्थलों की विशेष सफाई कराई जाएगी जहाँ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई कर उन्हें सम्मानजनक स्वरूप दिया जाएगा।

नगर आयुक्त योगेन्द्र साउ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव का पर्व है, और इस अवसर पर शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता पर विशेष ध्यान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि शहर की छवि और नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सफाईकर्मियों को समर्पण भाव से कार्य करना होगा।

सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने संबंधित शाखा के कर्मियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि तय समय पर सभी तैयारियां पूरी हो सकें।

नगर निगम द्वारा यह निर्णय न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक सकारात्मक प्रयास भी माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...