BreakingJharkhand

20 साल का इंतजार खत्म: भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई, झारखंड की तीन बेटियों का चमका सितारा

Share
Share
Khabar365news

20 साल का इंतजार खत्म कर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता को भारत की झोली में डालने वाली टीम में झारखंड की तीन बेटियां शामिल थीं, जिनमें गुमला जिले की विकसित बड़ा, बबीता कुमारी और मिशिमा कुमारी शामिल हैं। इन तीनों बेटियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने 2 से 10 अगस्त तक म्यांमार में आयोजित अंडर-20 एएफसी कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और यह सफलता हासिल की। इस सफलता को हासिल करने में गुमला की बेटी विकसित बड़ा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह गुमला जिले के आवासीय बालिका प्रशिक्षण परिसर की छात्रा हैं और गुमला में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

आगामी 2026 में होने वाले एफसी महिला एशिया कप के लिए इन खिलाड़ियों ने अब से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विकसित बड़ा के लौटने के बाद, उसके साथियों, कोच और अन्य लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान, हमने विकसित बड़ा सहित अन्य खिलाड़ियों से बात की और उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बारे में जानकारी ली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...