BreakingJharkhandबोकारो

बोकारो में 200 रुपये के बकाये पर मरीज पर कैंची से हमला, झोला छाप डॉक्टर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : बोकारो जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक मरीज के द्वारा इलाज का 200 रुपये बकाया नहीं चुकाने पर डॉक्टर के द्वारा मरीज को कैंची से जख्मी करने का आरोप लगा है। मामला जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र का है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पेटरवार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झोला छाप डॉक्टर पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है। वहीं उस झोला छाप डॉक्टर से पूछताछ भी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने पंकज कुमार नाम के एक झोला छाप डॉक्टर से इलाज करवाया था, जहां इलाज का कुछ पैसा बकाया रह गया था। अरु वह रकम मात्र 200 रुपए थी। जब डॉक्टर ने मरीज से बकाया पैसे मांगे तो मरीज ने अपनी आर्थिक समस्या बताकर पैसे लौटाने के लिए थोड़ा समय और मांगा। इस बात पर डॉक्टर गुस्सा हो गया और तैश में आकर क्लीनिक में रखी कैंची उठाई और उस पर हमला कर दिया।

इस हमले से मरीज की पीठ पर गहरे जख्म हो गए। वहीं चेहरे और छाती पर भी चोट आए हैं। मरीज ने दर्ज शिकायत में कहा है कि उसने किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागा और सीधे पेटरवार थाना पहुंचा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Khabar365newsपटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...