Hazaribagh

हर घर तिरंगा: हजारीबाग में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, नगर निगम ने निकाला भव्य अभियान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, गुरुवार — आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर निगम हजारीबाग ने शहर की गलियों को तिरंगे के रंग में रंग दिया।
नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद और सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस भव्य जुलूस में नगर निगम कर्मियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जुलूस के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारे और जोश से भरे कदमों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
नगर आयुक्त ने कहा — “हर घर पर तिरंगा लहराना सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक है।”

अभियान के तहत नगर निगम ने लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर आज़ादी के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...