CrimeJharkhandRanchi

मांडर 65 लाख के जेवर लूट मामले में तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Share
Share
Khabar365news

रांची: पुलिस ने मांडर थाना क्षेत्र स्थित शंकर एंड सन्स ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में हथियार के बल पर हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया है. मामले में कर्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे काफी गहने भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. देर शाम इस मामले में रांची के एसएसपी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी.

सीसीटीवी में दिखे थे अपराधी: इसी महीने 11 फरवरी को हुए दुस्साहस भरे लूट कांड को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. रांची एसएसपी की स्पेशल टीम अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जेवर दुकान की रेकी करने वाले सहित तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के ढेर सारे गहने भी बरामद किए गए हैं.

रेकी कर दिया था घटना को अंजाम:रांची-मैक्लुस्कीगंज मार्ग में स्थित शंकर ज्वेलर्स में लूटपाट करने से पहले रेकी की गई थी. घटना से पहले बाइक सवार दो अपराधी ने प्रतिष्ठान और उसके आसपास इलाके का जायजा लिया था. प्रतिष्ठान के पास में बाइक सवार दोनों व्यक्ति कुछ देर के लिए रूके भी थे. इसके बाद दोनों चले गए. कुछ देर बाद बाइक सवार तीन लोग पहुंचे, दो अपराधी हथियार लेकर प्रतिष्ठान में घुसे और तीसरा बाइक लेकर बाहर ही खड़ रह गया था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. पुलिस ने सबसे पहले रेकी करने वाले अपराधियों को दबोचा उसके बाद लूट कांड में शामिल आरोपी भी गिरफ्तार किए गए.

दिनदहाड़े 65 लाख के जेवरात लूट कर ले गए थे अपराधी:रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन चौक के पास शंकर एंड संस ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में बाइक सवार अपराधियों ने 11 फरवरी को हथियार के बल पर नगदी समेत 65 लाख रुपए के जेवरात लूट था. इस वारदात को तीन अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था. लूटपाट की पूरी वारदात प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...