झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में डबल मर्डर, पत्नी और मासूम बेटे की पति ने की हत्या

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोहनलाल उरांव  फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30) और उसके तीन वर्षीय बेटे सूरज उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।

बड़े बेटे पर भी हमला करने का किया प्रयास
आरोपी ने अपने पांच वर्षीय बड़े बेटे सागर उरांव पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे के मासूम शब्दों ने उसकी जान बचा ली। सागर ने रोते हुए अपने पिता से कहा, स्कूल में मास्टर साहब बताते हैं कि बच्चों को नहीं मारना चाहिए, मुझे मत मारो। यह सुनकर आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना की  पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहनलाल और सोनामणि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। 5 साल पहले से ही दोनों एक साथ रहते आ रहे थे। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी।

शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना घातक रूप ले लेगा। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...