Home Hazaribagh हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज
HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Share
Share

झारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों का जुनून, रंगमंच का अनुभव और गांव की मिट्टी से जुड़ाव, इन सबको जोड़कर चौपारण प्रखंड के सौरव ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो बड़े शहरों में सपनों का पीछा करने वाले युवाओं के लिए एक मिसाल बन सकता है।

सन् 2016 में मसान और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से प्रभावित होकर चौपारण के सौरव ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। दिल्ली में चार साल रंगमंच पर मेहनत करने के बाद मुंबई पहुंचे और वहां सात समंदर जैसे संघर्ष किए। जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की, पाठशाला वेब सीरीज़ के दो सीजन में लीड रोल निभाया।

लेकिन जब मुंबई की चकाचौंध में रास्ता धुंधला होने लगा और लॉकडाउन ने सब रोक दिया, तो सौरव लौट आए अपने गांव..हजारीबाग।

यहीं से शुरू हुआ नया सफर। इंस्टा रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए खोरठा भाषा में कंटेंट बनाने लगे। उनका निशाचर एपिसोड खूब वायरल हुआ और सराहना भी मिली।

इसी बीच, सौरव ने अपने यूनिवर्सिटी के दोस्तों के साथ मिलकर एक बड़ी सोच को जन्म दिया, वेब सीरीज़ बनाने की। नाम रखा ‘अटकल बियाह’।

इस वेब सीरीज़ की सबसे खास बात यह है कि इसमें 35–40 कलाकार लीड रोल में हैं और सभी झारखंड से हैं। इतना ही नहीं, पूरे 400 कलाकारों में से ज़्यादातर गांव के लोग हैं। बाराती से लेकर रिश्तेदार और यहां तक कि सौरव के माता-पिता और दादी भी इसमें शामिल हैं। यानी पूरा गांव ही कैमरे के सामने उतर आया।

अटकल बियाह में तीन बेजोड़ खोरठा गीत भी शामिल किए गए हैं। गाने लिखे हैं अभिषेक पांडे ने, जबकि म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर दिया है अभिषेक नंदी ने। अभिषेक नंदी पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते हैं और दिनभर काम करने के बाद रातभर म्यूज़िक कंपोज किया।

संसाधनों की कमी के बावजूद दोस्तों और परिवार ने मिलकर 7 से 8 लाख रुपये जुटाए। हालांकि कैमरा और एडिटिंग के खर्च अभी भी बाकी हैं। लेकिन जुनून ने हार नहीं मानी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...