झारखंडब्रेकिंग

पहले पत्नी को मारा, फिर सास-ससुर को चाकू घोंपा; खुद फंदे से लटककर दी जान

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठीबाड़ी गांव में शुक्रवार की देर शाम 32 वर्षीय राजेंद्र पंडित नामक एक युवक ने अपनी पत्नी ललिता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी, फिर सास-ससुर को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में अपने घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे से झूलकर राजेंद्र पंडित ने खुद को भी समाप्त कर लिया। पारिवारिक विवाद की इस वीभत्स घटना में दो मासूम यतीम (अनाथ) हो गए। ललिता देवी का दुधमुंहा बच्चा सदर अस्पताल में घायल नानी की गोद में सिसक रहा है। 

बचाव को आए ससुर रामदेव पंडित और सास बिजली देवी को भी राजेंद्र ने चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। गला रेतने से ललिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर यह कांड कर राजेंद्र पंडित अपने ससुराल से भाग कर अपने घर आ गया और निकट के पेड़ पर फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इधर चाकू के वार से घायल ससुर रामदेव पंडित और सास बिजली देवी को शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सास बिजली देवी की गोद में रीता का एक माह का बच्चा अब सिसक रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। लाठीबाड़ी के मुखिया प्रतिनिधि सिमोन मरांडी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति पत्नी की जान चली गई है। दोनों के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 23 मई तक आंधी–बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Khabar365newsझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती...