झारखंडब्रेकिंग

चलते ऑटो से छात्रा ने लगाई छलांग, 52 साल का ड्राइवर कर रहा था छेड़खानी

Share
Share
Khabar365news

रांची के अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि ऑटो चालक द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने के बाद छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज शालिनी अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़िता ने इस संबंध में अनगड़ा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा हाहे गांव से ऑटो में सवार हुई थी। अनगड़ा चौक के पास एक अन्य महिला भी ऑटो में बैठी। छात्रा ने जब एक निजी विश्वविद्यालय के गेट के पास ऑटो रुकवाने को कहा, तो चालक ने वाहन नहीं रोका। कुछ देर बाद दूसरी महिला शालिनी अस्पताल के पास उतर गई, लेकिन चालक ने छात्रा को वहां भी नहीं उतरने दिया। इसके बाद आरोपी चालक, जिसकी पहचान महेशपुर निवासी सनवर खान उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है, ने कथित तौर पर छात्रा का पैर पकड़ लिया और कहा कि उसे कहीं नहीं उतरने दिया जाएगा और जबरन हुंडरू फॉल चलने को कहा। घबराई छात्रा ने तत्काल चलते ऑटो से छलांग लगा दी।

छलांग लगाने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तत्काल पास के शालिनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट और अन्य संगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...