झारखंडब्रेकिंग

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में परीक्षा और परिणाम व्यवस्था चरमराई, छात्रों में नाराजगी बढ़ी

Share
Share
Khabar365news

रांची यूनिवर्सिटी की तरह ही झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में भी डिप्लोमा से लेकर बीटेक तक के विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं और परिणामों को लेकर गंभीर अव्यवस्था देखने को मिल रही है। इससे छात्रों के बीच भारी निराशा और आक्रोश का माहौल है, खासकर डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहे हैं। 2023-2026 बैच के डिप्लोमा छात्रों की चौथे सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर में होनी है, लेकिन तीसरे सेमेस्टर का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इसी प्रकार, 2024-2027 बैच के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा होने जा रही है, जबकि पहले सेमेस्टर का रिजल्ट चार महीने बीत जाने के बाद भी जारी नहीं हुआ है।

वर्किंग प्रोफेशनल्स के कोर्स में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं। 2022-2026 बैच की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में हो चुकी है, परन्तु परिणाम अब तक लंबित है। वहीं, 2023-2027 बैच की अभी तक एक भी परीक्षा आयोजित नहीं हुई है, जिससे छात्रों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि आखिर ऐसी स्थिति बनने ही क्यों दी गई जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है। बीटेक रेगुलर कोर्स में भी छात्रों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ रहा है। 2022-2026 बैच के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में हुई थी, लेकिन उसका परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षा सिर पर है। इसी तरह, 2023-2027 बैच की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में हुई थी, पर उसका रिजल्ट भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। सबसे गंभीर मामला यह है कि चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं मात्र 15 दिन चलीं और विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी

टेक्निकल छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बताया कि परिणाम ऑनलाइन जारी करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का ही परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, जो सिर्फ औपचारिकता जैसी प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में राष्ट्रपति और राज्यपाल को भी पत्र के माध्यम से स्थिति की जानकारी दी गई थी, परंतु आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...