झारखंडब्रेकिंग

झारखंडी परंपरा का निर्वहन हम सबका दायित्व : राजीव जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

चितरपुर प्रखंड के केवट टोला में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ बुढ़करमा परब का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जायसवाल ने करम गीतों की थाप पर स्थानीय महिलाओं और युवाओं के साथ झूमर नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया। आयोजन समिति ने पारंपरिक तरीके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “भाई-बहन के रिश्ते और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। करम परब के बाद बुढ़करमा को विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “बुढ़करमा महोत्सव झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। हमें इसे सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाते हुए आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखना चाहिए।” कार्यक्रम में समाजसेवी किशोरी केवट, उमेश प्रजापति, डब्लू साव, नेपाली केवट, अरुण मिर्धा, फूचा मिर्धा, मिक्की चौधरी, रवि प्रजापति, बच्चन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...