GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला : बालिका गृह और बाल गृह का औचक निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए

Share
Share
Khabar365news

गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी द्वारा जिले के विभिन्न बाल संरक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिका गृह शिलम गुमला, खुशमारना बालगृह (लोहरदगा रोड) और नारी निकेतन तिर्रा का दौरा किया गया।

निरीक्षण के क्रम में बालिका गृह शिलम से सूजी, सत्तू और दलिया जबकि खुशमारना बालगृह से सोयाबीन और मसूर दाल का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित वेंडर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की शुद्धता, पैकेजिंग पर लाइसेंस नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि की भी जांच की गई। पदाधिकारी ने संस्थानों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी खाद्य पदार्थ सुरक्षित, स्वच्छ और मानक के अनुसार हों।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संस्थानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए, जिनमें शामिल हैं:
पेयजल की समय-समय पर जांच कराना।
परिसर एवं रसोईघर में नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल कराना।
रसोई, खाद्य भंडारण स्थल और भोजन परोसने के स्थान को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना।
भोजन तैयार करने और परोसने वाले सभी कर्मचारियों को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर पहनना अनिवार्य करना।
बच्चों को केवल पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही प्रदान किया जाना।

पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी संस्था में लापरवाही, नियमों की अनदेखी या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह निरीक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिले।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...