CrimeJharkhandRanchi

विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा नेता सूर्या नारायण हांसदा की फर्जी मुठभेड़ में हुई हत्या के संबंध में सी०बी०आई जाँच एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

रांची। आज दिनांक 8/9/2025 को विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा मुख्य पहान श्री जगलाल पहान के अगुवाई में आदिवासी नेता सूर्या नारायण हांसदा की फर्जी मुठभेड़ में हुई हत्या के संबंध में सी०बी०आई जाँच एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया।मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि झारखंड राज्य में आदिवासी समाज के जननेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सूर्या नारायण हांसदा की दिनांक 10.08.2025 को गोड्डा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्या को एक मुठभेड़ (Encounter) के रूप में प्रस्तुत किया है। ट्रईभ फास्ट के संयोजक आरती कुजूर ने कहा कि सूर्या नारायण हांसदा सदैव आदिवासी समाज की आवाज उठाते रहे और सरकारी मशीनरी एवं माफियाओं द्वारा किए जा रहे शोषण, अत्याचार एवं गैर-कानूनी कृत्यों का विरोध करते रहे। वे शिक्षा, आदिवासी हक-अधिकार, भूमि सुरक्षा और युवाओं के भविष्य की लड़ाई लड़ते रहे। समाज में उनकी छवि एक सच्चे जननायक की थी परंतु, उनके संघर्ष और जनसमर्थन से घबराकर प्रशासन एवं कुछ प्रभावशाली तत्वों की मिलीभगत से उन्हें योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मौत के घाट उतार दिया गया। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि घटना न केवल मानवाधिकारों का हनन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर गहरा आघात है हम आदिवासी समाज, विभिन्न आदिवासी ,सामाजिक संगठनों एवं आम जनता की ओर से महामहिम से निम्न मांगें करते है*
1.फर्जी मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जाँच, सूर्या नारायण हांसदा की हत्या की सीबीआई/न्यायिक जाँच (माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में) कराई जाए, ताकि सत्य सामने आ सके
2.दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, इस हत्या में संलिप्त पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
3.परिवार की सुरक्षा एवं न्याय, मृतक के परिवार एवं परिजनों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को रद्द कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए
4.शिक्षा एवं जीविकोपार्जन की व्यवस्था, सूर्या नारायण हांसदा द्वारा संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा और जरूरतों की जिम्मेदारी झारखंड सरकार उठाए तथा परिवार के लिए स्थायी आजीविका की व्यवस्था की जाए
5.आर्थिक मुआवजा, मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंमहामहिम, यह मामला केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान,अधिकार न्याय की लड़ाई है। यदि निर्दोष व्यक्ति की हत्या को प्रशासनिक संरक्षण दिया जाएगा तो समाज का लोकतंत्र और न्यायपालिका पर से विश्वास उठ जाएगा* हमें पूर्ण विश्वास है कि महामहिम इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करेंगे और सूर्या नारायण हांसदा को न्याय दिलाने में सार्थक कदम उठाएँगेइस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य पहान श्री जगलाल पहान, केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, ट्राइब फर्स्ट के संयोजक आरती कुजूर, जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव, आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच के संयोजक रवि मुंडा, रितेश उरांव, बिरसा पहान, रंजीत उरांव, सत्यदेव मुंडा,सोनी हेमरोम, मुकेश भगत आदि उपस्थित थे
भवदीय
महादेव टोप्पो
महासचिव
केन्द्रीय सरना समिति

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...