JharkhandPakur

जिला अध्यक्ष चयन को लेकर एआईसीसी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में रायसुमारी

Share
Share
Khabar365news

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा

(पाकुड़): कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान को लेकर रविवार को मोहनपुर करणडांगा में प्रखण्ड कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक सह पूर्व सांसद आसाम अब्दुल खालिक , पीसीसी के पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद , मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार , प्रखण्ड अध्यक्ष मनोवर आलम सहित सभी पार्टी पदाधिकारियो ने पार्टी संगठन की स्थिति को लेकर विस्तृत रूप से अवगत कराया।

एआईसीसी के पर्यवेक्षक ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू हुए व कहा कि पाकुड़ जिले में पार्टी कमोवेश सशक्त है। जल्द ही जिला संगठन का गठन किया जाना है। पहले पटना , रांची से जिलाध्यक्ष का नाम चयन कर भेजा जाता था , पर पार्टी के नेता राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक रूप से चयन करने का निर्देश दिया है। जो आपके बीच के ही कार्यकर्ता को निष्पक्ष रूप से चुना जाएगा।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्तमान में न्याय के लिए लड़ाई लड़ना होगा। राष्ट्र की नवनिर्माण के लिए अपने को समर्पित करना होगा। जिला अध्यक्ष की चयन के साथ साथ राजनैतिक परिक्रमा कमिटी का भी गठन किया जाएगा। पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के बीच रायसुमारी की जा रही है।

हमे पार्टी संगठन को ग्रास रूट तक सशक्त करना होगा। गठबंधन सरकार की योजनाओ की लाभ आमलोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करना होगा। वही बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी बूथ में एक एक बीएलए का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच किया जाएगा। जो मतदाता सूची की नामो को लेकर गहन रूप से कार्य करेंगे। पार्टी संगठन में सभी जाति , धर्म के लोगो को उचित स्थान दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी एक सशक्त पार्टी है। कार्यकर्ताओ को भी क्षेत्र में मजबूत होकर अपनी पहचान बनाना होगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव समेनुल इस्लाम , मो.शमशेर उर्फ राजू , अमृत ठाकुर , मुस्ताक आलम , अली हुसैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...