झारखंडब्रेकिंग

सीयूजे की MBA की छात्राओं ने ‘इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025’ में पाया दूसरा स्थान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की एमबीए (2024-26) की छात्रा, आकांक्षा और शालिनी कुमारी ने “इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025” में 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह क्विज का आयोजन एल एन मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में किया गया था।

यूजी और पीजी छात्रों के व्यावसायिक ज्ञान का परीक्षण करने वाली प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों ने इस क्विज में भाग लिया। प्रमुख संस्थानों में एमिटी बिजनेस स्कूल, पटना महिला कॉलेज, इम्पैक्ट कॉलेज, आर्केड बिजनेस स्कूल और कई अन्य संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया।

वहीं सीयूजे के कुलपति, प्रो के बी दास ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के सभी संकाय सदस्यों के साथ दोनों छात्राओं को बधाई दी। संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह और सभी प्राध्यापकों ने विभिन्न विषयों में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर विभाग और सीयूजे के छात्रों की भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर की और विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार सुधरे नहीं तो सत्ता से बेदखल होगी बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के इन इलाकों में आज 2 से 6 घंटों के लिए बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरांची स्थित हरमू और कोकर इलाके में आज शुक्रवार  20 फरवरी को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली में महानगरों से रांची आने पर स्पेशल ट्रेन की मांग तेज

Khabar365newsहोली पर्व नजदीक आते ही देश के प्रमुख महानगरों से रांची आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC उम्र सीमा विवाद: हाईकोर्ट सख्त, अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म की अनुमति

Khabar365newsझारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 यानी 14वीं...