Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : कटकमदाग में CSP सेंटर से हुए 2.52 लाख रुपये लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सीएसपी सेंटर और माइक्रो फाइनेंस कलेक्शन संचालिका से हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि, हथियार और दो बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत गिरी और लक्ष्मण पासवान शामिल हैं, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से 39,500 रुपये नकद, 01 देसी कट्टा, 02 बाइक, मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और लूटेरों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए “रक्षक सैट टीम” लगातार सक्रिय है और इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस की प्रभावी कार्यवाही को लेकर CSP सेंटर की संचालिका ने हजारीबाग पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि 09 सितंबर को कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी दामोडीह गांव में सीएसपी यानी ग्राहक सेवा केंद्र में दो युवक ग्राहक बनकर आये और पैसे लेने-देने की बात में संचालिका खेलांति देवी को बातों में उलझाया और मौका पाकर कैश काउंटर से रखे गए पूरे 2 लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए। जब तक खेलांति देवी कुछ समझ पाती और शोर मचाती, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...