GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला : दिव्यांग किसान की मेहनत पर पानी, 5 एकड़ में तैयार धान की फसल जहरीली दवा से बर्बाद

Share
Share
Khabar365news

घाघरा प्रखंड क्षेत्र के इटकीरी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां दिव्यांग किसान लक्ष्मण उरांव की मेहनत और आशाएं कुछ ही घंटों में नष्ट हो गईं। लक्ष्मण, जो फाइलेरिया रोग के कारण दिव्यांग हैं और लाठी के सहारे चलते हैं, ने अपने चाचा गन्दूर उरांव और चचेरा भाई गोविंदा उरांव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लक्ष्मण उरांव ने बताया कि उनके चाचा और चचेरे भाई ने उनकी पूरी धान की फसल पर जहरीली दवा छिड़क दी, जिससे करीब 5 एकड़ जमीन पर तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। लक्ष्मण ने कहा कि वे और उनका परिवार केवल खेती पर निर्भर हैं। उन्होंने चार अलग-अलग स्थानों पर धान की खेती की थी और पहले से तैयार बिछड़े में भी जहरीली दवा डाल दी गई थी, जिससे वह भी बर्बाद हो गया। लक्ष्मण ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इधर-उधर से पौधा जुटाकर फिर से लगभग पांच एकड़ जमीन में धान रोपा था, जो अब पूरी तरह पकने की स्थिति में थी, लेकिन एक बार फिर वही घटना घटी और पूरी फसल पर जहरीली दवा छिड़क दी गई, जिससे सब कुछ बर्बाद हो गया।

आंखों में आंसू लिए लक्ष्मण बार-बार यह सवाल कर रहे हैं कि अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे। दिव्यांग होने के कारण वे मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं और खेती ही उनके जीवन का सहारा थी। उन्होंने कहा कि पूरे साल उनके परिवार की जीविका केवल इस फसल पर निर्भर थी, अब सब कुछ खत्म हो गया है। लक्ष्मण ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें अपनी आजीविका के लिए मदद दी जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...