हजारीबाग

जीएसटी सुधार लागू होने पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया आभार

Share
Share
Khabar365news

नवरात्रि की शुरुआत पर हज़ारीबाग़ समेत पूरे देश को मिला बड़ा उपहार

हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए “Next Generation GST Reforms” का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त किया। सोमवार से लागू हुए इन नए प्रावधानों ने न केवल टैक्स संरचना को सरल और पारदर्शी बनाया है, बल्कि आमजन, व्यापारी वर्ग और उद्योग जगत को भी बड़ी राहत प्रदान की है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नवरात्रि के शुभारंभ पर यह सुधार देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक उपहार है। माँ दुर्गा की कृपा से यह निर्णय हर परिवार और व्यापारी के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

प्रमुख बातें और राहत प्रावधान

  • नए जीएसटी रेट स्लैब (5% एवं 18%) से दैनिक उपयोग की वस्तुओं, कपड़े, दाल, अनाज और आवश्यक सेवाओं पर कर भार कम होगा।
  • जीवनरक्षक दवाएँ, कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाइयाँ, चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती होंगी।
  • जिन व्यवसायियों के पास 22 सितंबर 2025 से पूर्व निर्मित माल (Unsold stock) है, उन्हें नई दरों के अनुरूप पुनः स्टिकर बदलने की अनिवार्यता नहीं होगी। इससे हजारों छोटे व मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप्स के लिए जीएसटी रिटर्न की प्रक्रिया को सरल किया गया है।
  • क्रेडिट नोट और इनवॉयस मिलान की जटिलता को कम किया गया है, जिससे व्यवसायियों का अनुपालन का बोझ घटेगा।
  • परिवहन, पर्यटन और सेवा क्षेत्र में टैक्स का बोझ कम होने से रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

जनता और व्यापारियों के लिए नई उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा इन सुधारों से हज़ारीबाग़ के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को वस्तुओं की कीमतों में कमी का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक उपहार देकर हर वर्ग की चिंता दूर की है। जिन व्यापारियों के पास पुराने माल पड़े हैं, उन्हें भी सरकार ने रियायत दी है ताकि कोई अनावश्यक परेशानी न झेले। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूँ।

विधायक ने आगे कहा कि यह सुधार GST 2.0 देश की आर्थिक व्यवस्था को नई ऊँचाई देगा। आम नागरिकों को सस्ती वस्तुएँ मिलेंगी, व्यापारियों का बोझ घटेगा और उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे। यह निर्णय न केवल हज़ारीबाग़, बल्कि पूरे देश के लिए आर्थिक नवजीवन का अवसर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...

हजारीबाग

न्यायिक व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संगम, सदर प्रखंड में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन

Khabar365newsहजारीबाग। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का...