झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम की मौत, 8 साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारिगोड़ा देवगम टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 महीने के मासूम बच्चे की दीवार गिरने से मौत हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक आशीष करूवा अपनी बड़ी बहन लक्षिता के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान, पास ही टुन्नु जसवाल के निर्माणाधीन मकान पर सीमेंट उतारने आए एक मालवाहक टेंपो ने बैक करते समय घर की दीवार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार ढह गई और दोनों बच्चे मलबे में दब गए। 

परिजन तुरंत दोनों बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लक्षिता का पैर टूट गया है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक के पिता सुखराम करूवा लाफार्ज कंपनी में ठेका मजदूर हैं। परिजनों का आरोप है कि गली संकरी होने के बावजूद सड़क पर गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री डाल दी गई थी, जिससे रास्ता और भी बाधित हो गया था। इसी बीच टेंपो चालक ने जबरन वाहन बैक करने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...