झारखंडब्रेकिंग

इंदौर में 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबने से 2 की मौत; 12 घायल

Share
Share
Khabar365news

इंदौर में बीती रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टी मोहल्ले में रात करीब 10:00 बजे एक 3 मंजिला इमारत अचानक से भरभराकर गिर गई। इस भयावह घटना में एक युवती सहित 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही इंदौर नगर निगम और पुलिस अपने रेस्क्यू की टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पातल पहुँचाया। 

मिली जानकारी के अनुसार कोष्टी मोहल्ले का यह 3 मंजिला मकान 15 साल पुराना था जो कि शब्बू अंसारी नाम के व्यक्ति का था। इस बिल्डिंग में 4 परिवार रहते हैं। लेकिन घटना के समय इनमें से 9 लोग रिश्तेदार के यहां गए थे। जबकि बिल्डिंग में रहे 14 लोग मलबे में दब गए। ज्सिमें 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें आ गई थी। साथ ही बिल्डिंग के तलघर में अक्सर पानी भरा रहता था और इसी कारण से बिल्डिंग गिर गई। 

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस और इंदौर नगर निगम की टीम को मिली, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...