chaibasaJharkhandRanchi

संगठित समाज ही सभी समस्याओं का समाधान …… संघे शक्ति कलोयुगे : सत्यप्रकाश

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष के निमित चाईबासा में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन टाऊन क्लब से प्रारंभ हुआ। 1925 विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी।संघ 100 वर्षों से संपूर्ण समाज को संगठित समृद्ध और व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में श्री सत्यप्रकाश जी विभाग प्रचारक जमशेदपुर का उद्बोधन हुआ ।

उन्होंने कहा विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का है, उन्होंने “वीर भोग्य वसुंधरा” का संदेश दिया।पंच परिवर्तन (स्व, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक बोध, कुटुंब प्रबोधन) पर विषय रखा और कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए संयुक्त परिवार का होना आज के परिवेश में भी जरूरी है। आज संयुक्त परिवार एकल परिवारों में परिवर्तित हो रहा है। इसके लिए उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि हम सपरिवार सामूहिक भोजन, भजन, उत्सवों का आयोजन व तीर्थाटन, मातृभाषा का उपयोग, स्वदेशी का आग्रह, पारिवारिक व सामाजिक परंपराओं के संवर्धन व संरक्षण के लिए काम करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण ‘व प्लास्टिक थर्मोकोल मुक्त पर्यावरण के लिए समाज को साथ लेकर कार्य करें। जो जिस पद पर व दायित्व पर है उसका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक स्वयंसेवक करें। यही नागरिक कर्तव्य है । संघ के स्वयंसेवक समाज जागरण का कार्य प्रत्येक क्षेत्रों में कर रहे हैं। स्वयंसेवकों को और भी गति से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सह संघचालक मनोज भगेरिया जी सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप जी जयप्रकाश मूंदड़ा जी और सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...