Home Pakur पाकुड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत, DC ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत, DC ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share
Share

पाकुड़ जिले में बुधवार, 24 सितंबर की देर शाम उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, जिलेभर में इस अभियान के तहत स्वच्छता के कार्य शुरू किए गए।

आज, इस अभियान के अंतर्गत सभी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई कार्य कार्यालयों, उनके परिसरों, चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में किया गया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, “स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बनाए और कम से कम एक दिन, एक घंटा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए समर्पित करे। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक जन-आंदोलन है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।”

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...