Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में राजस्व शिविरों का आयोजन, नागरिकों को नजदीकी स्तर पर मिली सेवाएं

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले में आज आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण और राजस्व संबंधित कार्यों को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न हल्कों में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और नामांतरण, सुधार, भूमि संबंधी विवाद, अंचल प्रमाण-पत्र जारी करने जैसे मामलों से संबंधित आवेदन दर्ज कराए गए।

शिविरों में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। विशेष रूप से, सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों ने लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किए, जिससे आमजनों को बड़ी राहत मिली। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके नजदीकी स्तर पर ही राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों और हल्कों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...