झारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा मुंडा कारागार में औचक छापेमारी, 3 घंटे तक कैदियों के वार्डों की हुई गहन जांच

Share
Share
Khabar365news

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में शुक्रवार की सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। तीन घंटे तक सघन छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों की जांच की गई। 
प्रशासन और पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाई गई और उसके बाद जेल के पुरुष व महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल की भी गहन जांच की गई। हालांकि जेल के अन्दर कोई भी आपत्तिजनक समान नहीं मिला है।
डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाये गए इस छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, एसडीओ खेलगांव, इसके अतिरिक्त 12 सब इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...