हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग पुलिस का फ्लैग मार्च, क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पेलावल अंचल पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा के नेतृत्व में पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदोखर, पेलावल व रोमी में पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय अपने पूरे दल-बल के साथ शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवान पूरे दमखम के साथ सड़कों पर उतरे, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास का माहौल कायम हुआ। आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के प्रयासों पर भरोसा जताया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लैग मार्च विशेष रूप से पूजा के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग या अप्रिय घटना को रोकने और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में चौकसी और गश्त और भी तेज़ कर दी जाएगी ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...