हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर दारू में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का भरोसा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दारू थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने हेतु रविवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व हजारीबाग पुलिस निरीक्षक जलाल मुंडा (दारू अंचल), अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान दारू थाना प्रभारी इकबाल हसन अपने पूरे दल-बल के साथ शामिल रहे। फ्लैग मार्च दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में निकाला गया, जहां पुलिस बल की सघन उपस्थिति ने असामाजिक तत्वों में खौफ और आम जनता में विश्वास का माहौल पैदा किया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग या अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी और गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...