देशब्रेकिंग

पुलिस मुठभेड़ में गिरे वाहन चोरी के दो कुख्यात अपराधी

Share
Share
Khabar365news

गाजियाबाद: गाजियाबाद में कोतवाली नगर थाना टीम ने लूट, छिनैती और चोरी के कई मामलों में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो छीने गए मोबाइल, एक चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, एक कारतूस और 2100 रुपये बरामद किए हैं। घटना गुरुवार देर रात की है, जब कोतवाली नगर पुलिस आर्य फार्महाउस के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने रुकने के बजाय बाइक को गौरंग कंपनी की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई।

पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सहारनपुर निवासी शिवा उर्फ शिवम के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। दूसरे बदमाश, मुकेश को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर उसी बाइक से लोगों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते थे। बरामद मोटरसाइकिल को उन्होंने कुछ दिन पहले रामलीला ग्राउंड के पास से चोरी किया था।

30 सितंबर 2025 को उन्होंने एमएमजी अस्पताल के सामने एक लड़के से और नंदग्राम में एक ऑटो सवार से मोबाइल छीने थे। वे नई वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल और मोटरसाइकिल को चोरी की घटनाओं से जोड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...