झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बाबूलाल मरांडी की बहू से बदतमीजी, ड्राइवर को भी बनाया निशाना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अमृत नगर पूजा पंडाल के पास दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसमें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्को और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट व बदसलूकी की गंभीर घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के बीच उनकी गाड़ी फँस गई थी। ड्राइवर ने लोगों से रास्ता खाली करने का आग्रह किया, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पहले ड्राइवर को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जब प्रीति किस्को बीच-बचाव करने उतरीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

प्रीति किस्को, जो वर्तमान में पलामू में डीएसओ (जिला आपूर्ति पदाधिकारी) के पद पर तैनात हैं, ने खुद इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा—
“मैं 3 अक्टूबर को अपने ससुराल से रांची लौट रही थी। अमृत नगर पूजा पंडाल के पास यह घटना घटी। पहले मेरे ड्राइवर पर हमला हुआ और जब मैंने हस्तक्षेप किया तो मेरे साथ भी बदतमीजी की गई।”

घटना के बाद दर्ज एफआईआर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रीति किस्को और उनके ड्राइवर दोनों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार हुआ। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पूरे पूजा समिति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि जब इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और चुप्पी साध ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, चूँकि मामला नेता प्रतिपक्ष के परिवार से जुड़ा है, इसलिए इस घटना ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...