झारखंडब्रेकिंग

विजयदशमी की खुशियां मातम में बदलीं, बक्शा नदी में डूबा युवक

Share
Share
Khabar365news

जहां एक ओर पूरा देश विजयदशमी और दशहरा के उल्लास में डूबा है, वहीं चतरा जिले के इटखोरी में एक दर्दनाक हादसे ने खुशी के माहौल को गमगीन बना दिया। इटखोरी थाना क्षेत्र की बक्शा नदी में नंगवा पुल के पास रविवार को एक 30 वर्षीय युवक नदी की तेज धारा में बह गया।

लापता युवक की पहचान इटखोरी निवासी सोनू कुमार (पिता: अशोक शर्मा) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू पुल के पास बने स्पिलवे को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया और नदी से युवक की एक चप्पल बरामद की, लेकिन अब तक सोनू का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके लिए दशहरा का पर्व मातम में बदल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि महराजगंज से गोताखोरों की विशेष टीम बुलाई गई है। गोताखोर युद्धस्तर पर नदी में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा—
“हमें जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शुरुआती खोजबीन में सफलता नहीं मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया है। नदी का बहाव बहुत तेज है, जिससे दिक्कत आ रही है, लेकिन हमारी कोशिश है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।”

पुलिस और गोताखोरों की टीम संयुक्त रूप से लगातार तलाश अभियान में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...