हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर झील परिसर पंडाल में विधि-व्यवस्था सुदृढ़, पुलिस पदाधिकारी सत्यम गुप्ता प्रतिनियुक्त

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर का सबसे चर्चित और आकर्षण का केंद्र रहने वाला झील परिसर दुर्गा पूजा समिति का पंडाल इस बार भी विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी सत्यम गुप्ता को पंडाल परिसर की सुरक्षा और शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, पंडाल क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह, भीड़भाड़ या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सूचित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...