दिल्लीदेशब्रेकिंग

राहुल गांधी का संदेश: भारतीय कंपनियां क्रोनीजम नहीं, इनोवेशन से बनायें भविष्य कोलंबिया में ऑटो उद्योग की सराहना

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों बजाज, हीरो और टीवीएस की कोलंबिया में सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख गर्व हो रहा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में राहुल गांधी एक बाइक के साथ नजर आ रहे हैं, जो बजाज कंपनी की है। उन्होंने इस फोटो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा, “बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख गर्व हो रहा है। यह दिखाता है कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन से जीत सकती हैं, न कि क्रोनीजम से। शानदार काम, बधाई।”

इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया में लोकतंत्र और भारत-चीन रिश्तों को लेकर बयान दिए थे, जिस पर भाजपा ने सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में कहा था कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा ‘लोकतंत्र पर हमला’ है। राहुल गांधी ने कहा, “भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है।” राहुल के इस बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी विदेश में हैं। अच्छा होता विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते, लेकिन वे भारत के खिलाफ बोलते हैं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी सब कुछ बेबुनियाद बातें करते हैं। विदेश में आप कहते हैं कि लोकतंत्र नहीं है। आप चीन की तारीफ करते हैं, आपका चीन प्रेम दिखता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...