BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची: फिरदौस नगर डोरंडा में उर्स उत्सव की शुरुआत, आज और कल कव्वाली और जलसे

Share
Share
Khabar365news

हर साल की तरह इस वर्ष भी खानकाह मज़हरिया मुनअमिया, फिरदौस नगर मनीटोला डोरंडा में दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म की शुरुआत आज से हो गई। इस आयोजन की सदारत खानकाह के सज्जादा नशीन, पीर-ए-तरीकत, रहबर-ए-शरीअत अल्हाज सैयद शाह मौलाना अलकमा शिबली कादरी साहब कर रहे हैं।
दो दिनों तक चलने वाले इस उर्स के अवसर पर सूफियाना कव्वाली, मिलाद शरीफ़, हलक़ा-ए-ज़िक्र, फातिहा खानी और लंगर शरीफ जैसे रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


उर्स में झारखंड के सभी जिलों के अलावा बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक हो रहे हैं। कई स्थानीय गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

उर्स का पहला दिन – 3 अक्टूबर
आज सुबह उर्स की शुरुआत परचम कुशाई से की गई। दिनभर नज़र-ओ-नियाज़ का सिलसिला चला। शाम को नमाज़-ए-मग़रिब के बाद हलका-ए-ज़िक्र, सिज़राख़ानी, फातिहा खानी, और सलातो-सलाम के बाद रात 9 बजे से सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया। इसमें पटना फुलवारी शरीफ और बनारस से आए मशहूर कव्वाल अनीस ख़ान और उनकी टीम ने क़व्वाली पेश की। इसके बाद आए हुए अकीदतमंदों के लिए लंगर शरीफ का भी इंतज़ाम किया गया।

उर्स का दूसरा दिन – 4 अक्टूबर (शनिवार)
कल सुबह 10 बजे से मिलाद शरीफ और हुज़ूर गौस पाक की शान में जलसे का आयोजन होगा, जिसमें शहर के कई अलीम-ए-दीन शामिल होंगे। इसके बाद फातिहा खानी, कव्वाली और दोपहर में लंगर शरीफ का आयोजन होगा।
शाम 4 से 5 बजे तक संवार-ए-ज़ियान शरीफ और कव्वाली, तथा नमाज-ए-मग़रिब के बाद फातिहा खानी और आख़िरी कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...