BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयपुर में आग का कहर! 200 गैस सिलेंडरों में धमाका, एक की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। दूदू के पास मोखमपुरा इलाके में केमिकल से भरे एक तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एलपीजी सिलेंडरों से लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।

आग लगते ही ट्रक में रखे करीब 200 गैस सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाकों की आवाज़ इतनी तेज थी कि 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि सिलेंडर 500 मीटर तक उड़कर खेतों में गिरे।

करीब दो घंटे तक रुक-रुककर धमाकों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जल जाने की सूचना है।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में केमिकल टैंकर के ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि आग की लपटों में वहां खड़े कम से कम पांच अन्य वाहन भी आ गए। ट्रक में कुल 330 एलपीजी गैस सिलेंडर लदे थे, जिनमें से 200 से ज्यादा धमाकों के साथ फट गए।

घटना के चश्मदीद और गैस सिलेंडर ट्रक के ड्राइवर शाहरुख ने बताया कि आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल टैंकर का चालक बचने की कोशिश में वाहन को एक ढाबे की ओर मोड़ने लगा। इसी दौरान उसने मेरे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...